नई दिल्ली, जून 25 -- पुणे के रहने वाले बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले में हुई मौत के मामले में एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जिसे पुलिस और दुनिया एक 'हादसा' समझ रही थी, वह असल में एक सोची-समझी मर्डर की साजिश निकली। इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किसी जासूस ने नहीं किया, बल्कि मृतक केतन की सगी बहन को हुए शक से इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।कैसे शुरू हुई यह कहानी? बीती 18 जून को केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहगढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए गए थे। वहां अचानक केतन एक गहरी खाई में गिर गए और उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच के बाद लोनावला ग्रामीण पुलिस ने इसे एक आम दुर्घटना माना और एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया।बहन को...