देहरादून, अगस्त 28 -- नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम देवल गांव के मृतक केतन लाल हत्याकांड में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी,पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता,पूरे परिवार का विस्थापन समेत छह सूत्री मांगों को लेकर रक्षाबंधन के दिन भी धरना जारी रहा।उन्होंने सरकार पर पीड़ित परिवार की उपेक्षा का आरोप लगाया। शुक्रवार को भी देवल गांव के मृतक केतन लाल के पिता धनपाल लाल समेत भीम आर्मी के पदाधिकारियों का कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। मृतक केतन लाल की बहनों ने धरना के समर्थन में बैठेक भीम आर्मी के पदाधिकारियों को राखी पहनाकर भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई।उन्होंने पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने,गांव से बाहर सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास करने, हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने, सुरक्षा की...