नई दिल्ली, जून 29 -- पुणे के चर्चित लोहागढ़ किला हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया गोयल और चेतन बाबूलाल चौधरी की पुलिस हिरासत अदालत ने 5 दिन और बढ़ा दी है। दोनों को रविवार (29 जून) को दूसरी बार वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने जांच पूरी करने के लिए और समय मांगा। पुलिस ने अदालत को बताया कि जांच अभी अधूरी है और कई अहम सबूत जुटाने बाकी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों को साथ लेकर घटनास्थल पर क्राइम सीन दोबारा रीक्रिएट करना है, ताकि हत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने यह भी दावा किया कि सिया गोयल ने केतन का पासपोर्ट फाड़कर जला दिया था। अब उसके अवशेष बरामद करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हत्या के बाद चेतन चौधरी ने कपड...