नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Top News Today: पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले आरोपी प्रेमी जोड़े ने दूसरी पहाड़ी पर पूरी रिहर्सल की थी। उसके बाद घटना को अंजाम दिया। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर उनके कार्यालय के बाहर अंडों और सब्जियों से हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ ने 'चोर-चोर' के नारे लगाए। पढ़ें आज की बड़ी खबरें....केतन की हत्या से पहले दूसरी पहाड़ी पर रिहर्सल महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से चट्टान से धकेलकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को हत्या करने से पहले...