पुणे, जून 30 -- लोहागढ़ किले में 18 जून को रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने नया मोड़ लिया है। अब आरोपी चेतन चौधरी का 'चाल विश्लेषण' (Gait Analysis) कराया जाएगा। यह परीक्षण सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान पक्की करने के लिए किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोनावला के पास लोहागढ़ किले की ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल की मौत शुरू में दुर्घटना बताई गई थी। लेकिन बाद में इसकी जांच हत्या में बदल गई। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।क्या है चाल विश्लेषण और क्यों है जरूरी? दरअसल, चाल विश्लेषण में किसी व्यक्ति के चलने के तरीके, कदमों की लंबाई, शरीर की मुद्रा, हाथ-पैरों की गति आदि का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है। इस टे...