केतन अग्रवाल मर्डर: शादी तोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी क्यों नहीं सिया गोयल, चेतन ने कबूला सारा सच
नई दिल्ली, जून 25 -- महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले में 24 साल के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हत्या के आरोप में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पुलिस की रिमांड पर है जहां पूछताछ जारी है। इस दौरान एक हैरान करने वाले बयान में चेतन ने बताया है कि सिया गोयल अपने मंगेतर केतन से सगाई तोड़कर चेतन के साथ इसीलिए नहीं भागना चाहती थी, क्योंकि उसे डर था कि ऐसा करने से समाज में उसके 'परिवार की बदनामी' होगी। इस बदनामी से बचने के लिए ही उसने भागने की बजाय मंगेतर की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली। गौरतलब है कि बीते 18 जून को लोहागढ़ किले से पैर फिसलने के कारण रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक केतन की मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन बाद में जांच के दौरान हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.