बलिया, मई 1 -- बांसडीह। महिला शक्ति वंदन अधिनियम और नारी सशक्तीकरण को लेकर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान गुरुवार को बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने पीठासीन अधिकारी (अधिष्ठाता) के रूप में विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर सदन की कार्यवाही संचालित की। विधानसभा क्षेत्र के उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है। नारी सशक्तीकरण जैसे अहम विषय पर आयोजित इस विशेष सत्र में केतकी सिंह ने संसदीय परंपराओं और नियमों का पालन करते हुए सदन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। क्षेत्र की पूनम गुप्ता, रंजना सिंह, सिंपी सिंह, रेखा सिंह, लालती राजभर, आरती सिंह, निर्मला वर्मा, स्वाती सिन्हा, सुमन वर्मा, प्रमिला सिंह आदि ने विधायक को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- विधानसभा अध्यक्ष के बुलावे पर विशेष सत्र की साक्षी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.