गिरडीह, जनवरी 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा केडिया धर्मशाला में केडिया सभा पचंबा गिरिडीह द्वारा रविवार को केड सती दादी का सालाना उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केड सती दादी का मंगल पाठ आयोजित हुआ। जिसमें 201 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रसिद्ध मिट्ठू केडिया एवं हर्षित केडिया के द्वारा मंगलपाठ किया गया। संगीतमयी मंगल पाठ पर महिलाएं खूब झूमी। सालाना उत्सव पर कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा केड सती के जीवन पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इससे पूर्व केड सती दादी को 56 भोग, सवामणि एवं फलों की सवामनी अनेक भक्तों द्वारा समर्पित की गई। मौके पर बाहर से आए कई महिला कलाकारों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया गया। भक्त घंटो तक भक्ति रस से सराबोर रहे। मौके पर केडिया सभा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.