लखनऊ, अप्रैल 20 -- केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सरों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बाक्सिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ की देखरेख में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग एरिना में आयोजित चैंपियनशिप के तीसरे व अंतिम दिन रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने 64 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि मॉडर्न अकादमी 42 अंकों के साथ उपविजेता रही। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन के निदेशक शिवम विजय साहू ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में आगरा का जलवा, जीते 18 स्वर्ण सहित 21 पदक समारोह की अध्यक्षता बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक...