मथुरा, सितम्बर 26 -- केडी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ. अदिति हुड्डा ने अकादमिक एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। डॉ. अदिति ने एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (एओएमएसआई) के लखनऊ में हुए 10वें यूपी स्टेट चैप्टर सम्मेलन में पेपर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। डॉ. अदिति हुड्डा वर्तमान में केडी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में एमडीएस प्रथम वर्ष की रेजिडेंट हैं। उन्होंने सम्मेलन में बियॉन्ड द नीडल: इवैल्यूएटिंग द क्लीनिकल एफिकेसी, पेशेंट परसेप्शन एंड डिलीवरी डायनेमिक्स ऑफ नीडल-फ्री एनेस्थीसिया विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उनके शोधपत्र में नीडल-फ्री एनेस्थीसिया की चिकित्सकीय प्रभावशीलता, मरीजों की धारणा तथा इसके उपयोग की प्रक्रिया से जुड़े ...