केडी चिल्ड्रेन एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास
हजारीबाग, जून 21 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। मुनका बगीचा, डॉ भाभा मार्ग स्थित केडी चिल्ड्रेन एकेडमी उच्च विद्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम विद्यालय की उप-प्राचार्या हेमलता मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक सुखदेव यादव ने ओम के उच्चारण के साथ की। उन्होंने यूकेजी से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, चतुरंगासन, धनुरासन, भ्रामरी तथा ध्यान मुद्रा का अभ्यास कराया गया। उप-प्राचार्या हेमलता मिश्रा ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.