बहराइच, मई 15 -- बहराइच, संवाददाता। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में अंडर-16 समर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला केडीसी रेड एवं केडीसी ग्रीन टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि केडीसी प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ.एसपी सिंह व विशिष्ट अतिथि इफ्तिकार अली व पूर्व प्रधान अंकित शुल्ला रहे। इस दौरान अतिथियों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। टॉस जीत कर केडीसी रेड के कप्तान किशन वर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 50 ओवरों के इस मुकाबले में केडीसी रेड पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 207 रनों पर ऑल आउट हो गए। जिसमें अली खान ने सर्वाधिक 71 एवं नीरज निषाद ने 41 रनों की उपयोगी पारियां खेली। केडीसी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए युवराज सिंह ने 3 एवं ब...