बहराइच, जुलाई 29 -- बहराइच। जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत बहराइच नवनीत कुमार ने बताया कि नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 31 जुलाई को किसान पी.जी. कॉलेज बहराइच में युवाओं की प्रतिभा सृजनात्मक अभिव्यक्ति एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है। 31 जुलाई को कविता लेखन, नारा लेखन, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, रील लघु फिल्म, वाद-विवाद, भाषण, लोक गीत एवं पेंटिंग ईत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...