बस्ती, मार्च 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती एवं किसान डिग्री कॉलेज बस्ती के तत्वावधान में 18 मार्च को सुबह नौ बजे से शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज कालेज में निशुल्क एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।यह जानकारी केडीसी की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में देश की जानी-मानी 20 से भी अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां व स्थानीय नियोजक भी प्रतिभाग कर रहे हैं। साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इन कंपनियों मे प्रमुख रूप से टाटा मोटर्स लखनऊ, श्रीराम पिस्टन एवं रिंगस नोएडा, गाजियाबाद, वर्धमान टेक्सटाइल्स पंजाब, भारत शीट लिमिटेड गुजरात, नील मेटल हरियाणा आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.