बहराइच, जून 15 -- बहराइच, संवाददाता। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी अकादमी एवं सुल्तान इलेवन के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया। टॉस जीत कर सुल्तान इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया। फराज ने सर्वाधिक 31 एवं अनीश ने 24 रनों का योगदान दिया। केडीसी अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष खत्री ने चार एवं बाकी अन्य गेंदबाजों ने एक-एक सफलताएं अर्जित की। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीसी अकादमी ने 19वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। यह भी पढ़ें- केडीसी अकादमी ने सुल्तान इलेवन को चार विकेट से हराया प्रशांत मिश्रा...