केडीसी के पुस्तकालय को भेंट की पुस्तकें
बहराइच, अप्रैल 1 -- बहराइच। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महापुरुषों पर आधारित दो पुस्तकें डॉ सत्यभूषण सिंह ने बुधवार को स्वायत्तशासी किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्तकालय को भेंट कीं। प्रबंध-काव्य चहलारी नरेश वीरभद्र सिंह व स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित कर्मयोगी सत्यनारायण सिंह पुस्तक के लेखक जिले के साहित्यकार सत्यव्रत सिंह हैं। डॉ. सत्यभूषण सिंह ने बताया कि इन पुस्तकों के अध्ययन से विद्यार्थी इन महापुरुषों के त्याग और बलिदान के बारे में जानकार प्रेरणा प्राप्त करेंगे और जिले के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास से परिचित होंगे। इस अवसर पर सईद अहमद खान, डॉ. आनन्द श्रीवास्तव, श्याम सरन वर्मा, रेनू श्रीवास्तव व राम भरोसे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.