गाज़ियाबाद, दिसम्बर 20 -- गाजियाबाद। कविनगर स्थित केडीबी स्कूल में पिछले तीन दिन से चल रहे निर्मल ज्योति बजाज फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में केडीबी टीम ने एस्टर स्कूल को हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीता। वहीं, बेस्ट गोलकीपर एस्टर स्कूल के आर्यन, बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट केडीबी के विराट और टॉप स्कोरर का खिताब केडीबी के ध्रुव को मिला। अंतिम दिन सेमिफाइनल में पहुंची टीमों के बीच खिताबी भिडंत हुई। पहला मैच केडीबी पब्लिक स्कूल और डीएलएफ पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के बीच हुआ। इसमें डीएलएफ स्कूल को 3-1 से हराकर मेजबान टीम केडीबी ने फाइनल में प्रवेश हुआ। दूसरा मैच डीपीएस मेरठ रोड और एस्टर पब्लिक स्कूल ने खेला। इसमें एस्टर पब्लिक स्कूल ने 2-0 से डीपीएस को हराया। तीसरे मैच में डीपीएस व डीएलएफ पब्लिक स्कूल के बीच रोमांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.