संवाददाता, फरवरी 25 -- यूपी के कानपुर में नवीन मार्केट शॉप कीपर एसोसिएशन के चेयरमैन और उपाध्यक्ष समेत चार नामजद और अज्ञात केडीए कर्मियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चेयरमैन और अध्यक्ष सगे भाई हैं। आरोप है कि आरोपितों ने नवीन मार्केट में केडीए के एक फ्लैट की किरायेदारी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम करवा ली। कोतवाली पुलिस ने डीसीपी पूर्वी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांडु नगर निवासी प्रतिभा शुक्ला के मुताबिक उनके पिता पदमाकर शुक्ला और उनके दोस्त एमसी पांडेय को नवीन मार्केट में फ्लैट नंबर 21 केडीए द्वारा आवंटित हुआ था। दोनों ने मिलकर यहां कार्यालय खोला। 2002 में पदमाकर शुक्ला का निधन हो गया। आरोप है कि उनके निधन के बाद नवीन मार्केट शॉप कीपर एसोसिएशन के चेयरमैन सुगनामल मंगतानी और उनके भाई पुरुषोत्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.