केडीए प्रवर्तन दस्ते ने अफसरों को गुमराह किया
कानपुर, जून 16 -- कानपुर। एसडीएम ने रूमा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करने की पुष्टि की थी। केडीए प्रवर्तन दस्ते ने मौके पर जाकर कार्रवाई के नाम पर मुख्य कब्जे को हटाया ही नहीं। इस पर अतुल गुप्त और शरद लोचन ने केडीए सचिव से फोन पर बात करके उनके दफ्तर में मांगपत्र दिया। कहा कि आराजी संख्या 236, 237, 238, 229 की सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है। एसडीएम की जांच में बात सही निकली। इस पर भूमाफिया काबिज है। केडीए प्रवर्तन दस्ते ने सेटिंग से पीछे के हिस्से में नाममात्र के कब्जे को गिरा दिया। इसकी निष्पक्ष जांच करा दोषियों पर कार्रवाई और सरकारी जमीन खाली कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.