कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण की बगैर इजाजत के अवैध निर्माण करने वालों पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। 800 वर्ग मीटर भूखंड में अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने सील कर दिया। प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को टीम मगरवारा स्थित नेहरू बाग गेट नंबर 3 पर पहुंची, जहां मो. शहाबुद्दीन, मो. एहतिशाम व अन्य ने 700 वर्ग मीटर भूखंड में आरसीसी के खंभे बनाकर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा सिंहपुर बाजार में प्लॉट संख्या 183 में करीब 250 वर्ग मीटर में 4 मंजिला अवैध निर्माण किया गया था। अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि 4 अप्रैल को गंभीरपुर कछार में पांच प्लॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण और सीलिंग की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.