कानपुर, अप्रैल 26 -- चकेरी। केडीए चौराहे के पास एक जर्जर स्ट्रीट लाइट का खंभा अचानक वहां से गुजर रहे एक ऑटो पर गिर पड़ा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। वहीं खंभा पड़ा होने से वाहन सवारों को निकलने में समस्या होने लगी। जाजमऊ निवासी ई ऑटो चालक राजू पुलिस चौकी चौराहे से अकेले ऑटो लेकर केडीए चौराहे की तरफ आ रहा था। तभी चौराहे से थोड़ा पहले एक ई ऑटो पर जर्जर स्ट्रीट लाइट का खंभा अचानक गिर गया, इससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि राजू को चोट नहीं आई। इलाके के अनिल कुमार, सरवन, शहजादे आदि ने बताया कि सड़क पर बने डिवाइडर के बीच में लाइट के लिए लगे खंभे ज्यादातर जर्जर हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- केबल, रेलिंग तोड़ने में डंपर चालक पर केस लेकिन, जिम्मेदार विभाग इन खंभों को नहीं बदल रहा। इससे आगे कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.