कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। केडीए में तैनात संविदाकर्मी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, वह काम और बीमारी को लेकर काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। शुक्रवार शाम उन्होंने पत्नी को बेटे के बाल कटवाने के लिए सैलून भेजा और खुद फंदे से लटक कर जान दे दी। कुछ देर बाद घर लौटी पत्नी ने शव लटकता देख पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। बर्रा-दो निवासी 44 वर्षीय सुधीर कुमार केडीए के भूमि अर्जन विभाग में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी शिवानी और चार साल का बेटा अयांश हैं। छोटे भाई गौरव ने बताया कि सुधीर काफी समय से काम को लेकर तनाव में थे। कुछ समय पहले वह बीमार हो गए, जिसके बाद से उनके स्वभाव में काफी बदलाव आ गया। बीते पांच दिनों से वह काम पर भी नहीं जा रहे थे। शुक्रवार शाम सुधीर ने बेटे के बाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.