कानपुर, जून 17 -- कानपुर। रूमा, अहिरवां और वाजिदपुर में बुधवार को केडीए का बुलडोजर खूब गरजा। तीनों इलाकों में जहां 60 बीघा की सरकारी जमीन पर हुए कब्जे और निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं 85 बीघा जमीन पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग भी चिह्नित की गई। प्रयागराज हाईवे समेत जोन चार के इलाकों में बिना नक्शे के प्लॉटिंग करने वाले 20 डेवलपरों को नोटिस जारी किया गया। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर चले अभियान में रूमा में आराजी संख्या 415 में सात बीघा, आराजी संख्या 428 में सात बीघा और वाजिदपुर के आराजी संख्या 1115 में पांच बीघा जमीन पर खड़ी की गई दीवार ढहाकर कब्जामुक्त कराई गई। यह भी पढ़ें- केडीए प्रवर्तन दस्ते ने अफसरों को गुमराह किया इन आराजियों में किसने कब्जा किया था इसका पता नहीं चल सका। वहीं अहिरवां म...