कानपुर, जनवरी 1 -- गांधीग्राम में पिछले कई सालों से बंद पड़े निजी स्कूल के प्रबंधक पर केडीए की जमीन पर कब्जे के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि प्रबंधक जमीन से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखाने और पूर्व में भेजी गई नोटिसों का जवाब न देने के चलते मुकदमा किया है। कानपुर विकास प्राधिकरण जोन चार जोनल प्रभारी (भूमि बैंक) की डा अर्चना शर्मा के अनुसार ग्राम दहेली सुजानपुर स्थित आराजी संख्या-04 राजस्व अभिलेखो में रकबा 530 वर्गमी अरबन सीलिंग भूमि, रकबा 14.085 हे आबादी के खाते में दर्ज है, जो केडीए की जमीन है। लेकिन इस जमीन पर ज्ञान राष्ट्रीय बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक अशोक दुबे द्वारा कब्जा कर स्कूल का संचालन किया जा रहा था। मामले में पूर्व में आरोपित को कई नोटिस भी भेजी जा चुकी हैं। लेकिन अशोक दुबे की ओर से कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.