गाजीपुर, अप्रैल 1 -- गाजीपुर। यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले फुल्लनपुर निवासी विनय उपाध्याय को व्यवसायिक प्रतिष्ठान केडीएस ज्वेलर्स की ओर से सम्मानित किया गया। प्रोप्राइटर दिलीप कुमार ने बताया कि विनय उपाध्याय ने उतर प्रदेश में पीसीएस परीक्षा में 14वां स्थान प्राप्त किया है जो कि जनपद के लिए गौरव का विषय है। विनय ने बताया कि माता पिता के संस्कार, आशीर्वाद और कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त हुआ है। इस दौरान रमन जी श्रीवास्तव, आर्यन वर्मा, रवि वर्मा, भृगु नाथ वर्मा, सुनील वर्मा, हरिकेश कुशवाहा, प्रियंका यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.