कानपुर, जनवरी 22 -- केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को पहले मैच में सोनेट क्लब ने नेशनल यूथ को 61 रन से मात दी। दूसरे मैच में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने कैम्पस आईआइटी को चार रनों से हराया। तीसरे मैच में पैरामाउंट क्लब ने यूनियन क्लब को 19 रन से पराजित किया। चौथे मैच में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने स्पार्क क्लब को पांच विकेट से हराया। पीएसी मैदान पर पहले मैच में सोनेट क्लब ने 40 ओवर में छह विकेट पर 269 रन बनाए। टीम से सार्थक अग्रवाल ने 115 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में दिव्यांशु ने तीन व धनेश ने दो विकेट चटकाए। जवाब में नेशनल यूथ ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 208 रन ही बनाए।टीम से वंश गुप्ता ने 56 व आरूष कश्यप ने 50 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में अव्यक्त पाण्डे, राम साहू व अंश ने दो-दो विकेट झटके। दूसरे मैच में ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.