कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही प्रथम स्व. सुनील तिवारी अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में केडीएमए एकादश ने रामपुरम एकादश को नौ विकेट से पराजित किया। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुरम एकादश की टीम 15 ओवर में नौ विकेट पर 40 रन ही बना सकी। जवाब में खेलने उतरी केडीएमए ने एक विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। मैच में पांच विकेट लेने वाले केडीएमए के गेंदबाज अनुपम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- राइडर्स एकादश ने जेडी को सात विकेट से हराया यह भी पढ़ें- रोवर्स जूनियर ने एसबीएस एकादश को 29 रन से हराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.