केडिया बंधु ने सुरों से दिल्ली में बांधा समां
गिरडीह, जुलाई 11 -- गिरिडीह। झारखंड सरकार द्वारा दिल्ली के ताज पैलेस के भव्य सभागार में आयोजित नेशनल स्टेक होल्डर कंसल्टेशन में झारखंड रत्न केडिया बंधु पंडित मोरमुकुट केडिया एवं पंडित मनोज केडिया ने अपने सितार-सरोद की जुगलबंदी से धूम मचा दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत सरकार के अन्य मंत्रीगण, उच्चाधिकारी एवं देश-विदेश से आये प्रतिनिधियों ने खूब वाहवाही की। केडिया बंधु ने राग किरमानी में तीन-ताल में सवाल-जवाब तान तोड़े कुछ अलग ही अंदाज में पेश किया। तबले पर पंडित दुर्जोय भौमिक ने शानदार संगत की। मुख्यमंत्री इस शानदार संगीत से बहुत प्रभावित हुए और केडिया बंधु की प्रशंसा की। केडिया बंधु ने बताया कि झारखंड सरकार का दो दिनों का यह कार्यक्रम काफी सफल रहा और उन्होंने मुख्यमंत्री एवं कला एवं संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्दिक आभार प्रकट कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.