रांची, मई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम आकाशवाणी रांची द्वारा शास्त्रीय संगीत संध्या 'रागांजलि' का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के प्रख्यात केडिया बंधुओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सितार वादक पंडित मोर मुकुट केडिया और सरोद वादक पंडित मनोज कुमार केडिया ने सेनिया मैहर घराने की समृद्ध परंपरा को अपने सुरों से जीवंत किया। तबले पर युवा कलाकार श्रीजीत चटर्जी ने संगत की। यह भी पढ़ें- श्रुतिसमृद्धि युवा संगीत प्रेमियों के लिए वरदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...