लातेहार, अप्रैल 30 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। लातेहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में डीटीओ लातेहार और छिपादोहर पुलिस ने संयुक्त रूप से केड़ पिकेट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। मौके पर डीटीओ कार्यालय के अधिकारी, छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- नावकोठी में सघन वाहन जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...