लातेहार, मार्च 14 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखंड के केड़ गांव की जर्जर सड़क के कालिकरण को लेकर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह ने पहल की है। ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखकर सड़क का शीघ्र कालीकरण कराने को कहा है। सांसद ने 11 मार्च 2026 को भेजे अपने पत्र में कहा है कि केड़ गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मेन रोड से लुकुमखाड़, तीन शिवनी होते हुए कमलेश यादव के घर तक बनी ग्रेड-1 सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि ग्राम केड़ के प्रवेश्वर यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने सांसद को आवेदन देकर सड़क के कालिकरण की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.