केड़वर ग्राम पंचायत के कार्यों के जांच हेतु डीएम ने गठित की टीम
गंगापार, जून 3 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा विकास खंड क्षेत्र के केड़वर ग्राम पंचायत के शिव भवन तिवारी, प्रभा शंकर तिवारी सहित कुछ लोगों ने ह्यूम पाइप, हैंडपंप मरम्मत, रीबोर, वाटर टैंकर मरम्मत आदि के संबंध में हुई अनियमितता पर 14 सूत्रीय ज्ञापन डीएम प्रयागराज को सौंपा।शिकायत पर डीएम ने आरोपों की जांच के लिए सहायक निबंधक व सहायक आयुक्त सहकारिता को जांच अधिकारी और चाका ब्लॉक में तैनात जेई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले में शीघ्र स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.