गंगापार, अप्रैल 15 -- शिकायतों पर जांच अधिकारी द्वारा किए गए जांच और जांच रिपोर्ट पर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब न दे पाने पर डीएम ने ग्राम प्रधान केड़वर के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी। साथ ही त्रिस्तरीय समिति गठित कर समिति द्वारा ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन की अनुमति दी गई। विकास खंड मांडा के ग्राम प्रधान केड़वर के कार्यों में की गई अनियमितता और लापरवाही की एक ग्रामवासी जय शंकर तिवारी ने डीएम प्रयागराज से शपथपत्र के साथ शिकायत की थी। शिकायत पर 16 सितंबर 2022 को सहायक निदेशक मत्स्य ने डीएम के निर्देश पर जांच अधिकारी के रुप में स्थलीय जांच किया और अपनी जांच आख्या डीएम को सौंपी। मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव व ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा दिए गये नोटिस का जवाब ग्राह...