कोडरमा, फरवरी 26 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। विस्थापित प्रभावित मोर्चा के बैनर तले केटीपीएस विस्थापितों की बैठक फोरलेन स्थित अमित होटल में हुई। अध्यक्षता मनोहर मोदी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश यादव ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों की अनदेखी कर रही है। स्थानीय संवेदकों के साथ मनमानी की जा रही है. विस्थापितों, प्रभावितों को हक व अधिकार नहीं दिया जा रहा है। हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा नेता उमेश यादव ने कहा कि स्थानीय लोगों की उपेक्षा की जा रही है, बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है। निर्माण सामग्री आपूर्ति का कार्य भी बाहरी लोगों को दिया गया है. स्थानीय लोग उपेक्षित है. प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करना होगा। बैठक को अरुण यादव, श्यामदेव यादव, मनोज सिंह, अवित सिंह, रामदेव मोदी, ललित शर्मा, सुभाष यादव, मनोज साव, मंटू य...