केटीपीएस में हादसा टला, चिमनी लिफ्ट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
कोडरमा, जून 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी द्वारा संचालित कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लांट परिसर स्थित एफजीडी एरिया की चिमनी में लगी लिफ्ट में फंसे तीन लोगों को सीआईएसएफ की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक डीवीसी कर्मी तथा दो संवेदक कर्मी एफजीडी एरिया की चिमनी के अंदर लगभग 80 मीटर की ऊंचाई पर लिफ्ट में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सीआईएसएफ जवानों ने सीढ़ियों के माध्यम से लिफ्ट में फंसे तीनों लोगों को सकुशल नीचे उतार लिया। सभी के सुरक्षित बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.