कोडरमा, अप्रैल 25 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस का काम कर रही कंपनी एमएसएस राज कंस्ट्रक्शन के खिलाफ मजदूरों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। गेट पास निर्गत नहीं किए जाने के विरोध में कार्यरत मजदूरों ने 4 मई से गेट नंबर-1 के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। इस संबंध में मजदूरों ने महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। दिए गए ज्ञापन में मजदूरों ने बताया कि वे वर्ष 2014 से लगातार कार्य कर रहे हैं, जिनमें संजय यादव, संजय कुमार साव और राजू साव शामिल हैं। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी बदलने के बाद 10 अप्रैल से एमएस राज कंस्ट्रक्शन द्वारा उनसे रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य कराया गया, लेकिन अब उन्हें गेट पास देने के बजाय काम से हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.