कोडरमा, अप्रैल 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। चार दिनों से भूख हडताल पर बैठे मजदूरों से चौथे दिन प्रभारी एसडीओ ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई। मजदूरों ने हड़ताल समाप्त किया। वार्ता के दौरान सहमति बनी की पांच मई को दो माह का बकाया और रिचिवमेंट का भुगतान कर दिया जाएगा। 40 दिनों तक बैठाकर रखने के एवज में डीवीसी प्रबंधन व जिला प्रशासन के बीच वार्ता होगी। इसके बाद इस पर निर्णय हो सकेगा। वार्ता में डीवीसी के जीएम अमन ज्योति, अजय, मजदूर नेता सह जिप सदस्य महादेव राम, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष श्यामदेव यादव, विनोद पासवान, मजदूरों में प्रकाश सिंह, सुरेश साव, अमर परमार, भीम कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...