कोडरमा, अप्रैल 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने अपने हक और अधिकारों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। इसी क्रम में 8 अप्रैल को केटीपीएस के गेट नंबर-1 के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की सफलता को लेकर विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पिपराडीह पंचायत के पूर्व मुखिया धीरज कुमार की अध्यक्षता में मोर्चा की बैठक हुई। महादेव राम ने कहा कि प्रबंधन ने लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय किया है, लेकिन अब विस्थापित अपने अधिकार लेकर रहेंगे। एक्टू के जिला सचिव विजय पासवान ने आरोप लगाया कि मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे काम लिया जा रहा है, जबकि भुगतान 8 घंटे का ही किया जाता है। पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव ने कहा कि स्थानीय लोगों को काम नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.