हरदोई, मई 12 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अटल चौक के पास स्थित चकबंदी कार्यालय (केटीएस) में लगी आग में बीते दिनों ग्राम तुंदवल से संबंधित चकबंदी के कागजात जल गए। सहायक चकबंदी अधिकारी ने सोमवार रात शहर कोतवाली में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसी साजिश के तहत आग लगाकर अभिलेख नष्ट किए जाने की आशंका जताई है। सहायक चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख द्वितीय शकील अहमद ने कोतवाली सिटी में तहरीर दी। इसमें बताया कि 22 अप्रैल सरकारी कार्य के लिए संबंधित गांव तुंदवल गए थे। उसी दिन उन्होंने कार्यालय में कार्यरत चकबंदी लेखपाल मोहित को तुंदवल से जुड़े जरूरी अभिलेख ग्राम के बक्से में रखने के निर्देश दिए थे। कार्यालय बंद करने का कार्य लेखपाल मोहित ने ही किया। कार्यालय की एक चाबी अनुसेवक रामरानी और दूसरी लेखपाल मोहित के पास रहती है। उनके अनुसार अग...