केज हाउस निर्माण के लिए मिलेगा 90% तक अनुदान
धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले के पालकों को केज हाउस योजना का लाभ मिलेगा। जलाशयों में संचालित केज के लिए मछली आहार के सुरक्षित भंडारण और केज पालकों को आवश्यक आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना है। जिले में फिलहाल एक केज हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 6.01 लाख रुपए है। लाभुक को 5.40 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा, जबकि 60,100 रुपए खुद खर्च करना होगा। जिन लाभुकों ने पहले योजना का लाभ लिया है, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकेंगे। इच्छुक लाभुक या केज समितियां 25 अगस्त तक जिला मत्स्य कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.