सोनभद्र, अप्रैल 10 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद शुक्रवार को पिपरी स्थित रिहंद बांध पहुंचे। उन्होंने केज कल्चर परियोजना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें परियोजना में गंभीर अनियमितताएं मिलीं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया। मंत्री का काफिला शुक्रवार की दोपहर 11 बजे डोंगियानाला स्थित रिहंद जलाशय पहुंचा। वहां से उन्होंने नाव के जरिए मछली पालन के लिए लगाए गए केज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मंत्री ने बताया कि केज कल्चर परियोजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए केज को भी नया दिखाकर धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.