रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- नानकमत्ता। केजे सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजन किया गया। शुभारंभ डायरेक्टर कैलाश चन्द्र जोशी, अध्यक्षा चंद्रा जोशी, प्रधानाचार्य दलजीत सिंह व महेश जोशी, उप प्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इस दौरान कक्षाओं में टॉपर रहे छात्रों और वर्षभर विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों में सर्वश्रेष्ठ रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। डायरेक्टर ने विद्यालय की उपलब्धियों को बताते हुए आगामी सत्र में तय कार्यक्रमों की जानकारी अभिभावकों को दी। यहां कमला जोशी, पलविंदर कौर, आशा राणा, हेमा उप्रेती, सोनाली भट्ट, नीरू जोशी, दीपिका बहुगुणा, पूजा कश्यप, दिव्या जोशी, जानवी राणा, कला अटवाल, बसंती सम्माल, सोनी रस्तोगी, जसविंदर कौर, किरांदीप कौर, सविता राय, रश्मि भट्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...