धनबाद, जून 5 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को साल में एक पौधे अवश्य लगाना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर केजी स्पिरिट कारखाना परिसर में पौधारोपण के दौरान उक्त बातें कही। फैक्ट्री महाप्रबंधक राकेश मिश्रा ने उनका स्वागत किया। परिसर में 50 से अधिक पौधे लगाए गए। मौके पर एसआई संतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में फैक्ट्री के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गोविंदपुर थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम यह भी पढ़ें- हितकु में पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस यह भी पढ़ें- सिजुआ में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...