केजी स्कूल की छात्राओं से हिमालय पर्वतरोही महेंद्र प्रताप ने किया संवाद
पलामू, मई 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) में डेंजर्स एडवेंचर्स अंतरवेद स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी भारत भ्रमण के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालय पर्वतरोही महेंद्र प्रताप उपस्थित थे। उन्होंने छात्राओं के साथ अपने विचारों को साझा किया और हिमालय पर्वतारोहण की चुनौतियों की चर्चा करते हुए दैनिक जीवन में हिमालय पहाड़ जैसे चुनौतियों व लक्ष्यों को सहजता से हासिल करने के गुर बताए। विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बताया l विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य बिंदु बाल विवाह, ऊर्जा बचत, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.