नवादा, जून 10 -- किऊल-गया रेलखंड पर मंगलवार को लिमिटेड हाइट सबवे के निर्माण को लेकर लिए गए 08 घंटे के मेगा ब्लॉक के कारण आम और दैनिक यात्रियों को बेहद कष्टकारी स्थिति का सामना करना पड़ा। रेल प्रशासन द्वारा नवादा और तिलैया रेलवे स्टेशनों के बीच किमी 78/6-8 पर चातर हॉल्ट से समीप फुलमा पथ पर एयर पुशिंग विधि से आरसीसी बॉक्स बिठाने के कार्य को लेकर सुबह 09:30 बजे से शाम 17:30 बजे तक पूरे 480 मिनट का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया। इस ब्लॉक के कारण इस रूट पर ट्रेनों का चक्का पूरी तरह थम गया, जिससे यात्रियों को भारी फजीहत उठानी पड़ी। रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों के भीतर तक दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ​सुबह 9:30 बजे तक चली ट्रेनों में मची रही आपाधापी ​मंगलवार की सुबह ब्लॉक शुरू होने से पहले ही नवादा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उम...