समस्तीपुर, फरवरी 18 -- सिंघिया। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार ने सिंघिया प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति नगर पंचायत स्थित केजी एकेडमी सिंघिया के प्रांगण में देने की मांग की है। सत्र के दौरान माननीय विधायक ने मांग से संबंधित प्रतिवेदन बिहार विधानसभा के सचिव को दिया है। बताते चलें कि बिहार सरकार ने प्रथम चरण में "सात निश्चय-3" के तहत जिला के जिन पांच प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की है । उनमें सिंघिया प्रखंड भी शामिल है। प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख रोशन सिंह, उप प्रमुख रिंकू सिंह आदि ने विधायक की ओर से की गई इस मांग की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.