काशीपुर, फरवरी 7 -- काशीपुर, संवाददाता। केजीसीसीआई ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में जारी होने वाले राज्य बजट में शामिल करने के लिए संवाद कार्यक्रम में विभिन्न सुझाव दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे। उत्तराखंड सरकार द्वारा शनिवार को चम्पावत में 2026 को बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम हुआ। केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि आगामी बजट में राज्य की सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। सड़कों का निर्माण केवल मरम्मत तक सीमित न होकर चौड़ीकरण एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। विशेष रूप से काशीपुर-ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद, काशीपुर-बाजपुर-मुरादाबाद एवं काशीपुर-रामनगर मार्ग, जिन पर पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों का आवागमन अधिक रहता है। वर्तमान में पश्चिमी राज्यों में माल भेजने पर 10-15 प्रतिशत तथा दक्षिणी राज्यों में 12-...