लखनऊ, जुलाई 20 -- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में पढ़ रहीं गरीब परिवार की बेटियां यूपी का नाम रोशन कर रही हैं। उन्नाव जिले के केजीबीवी गंज मुरादाबाद की छात्रा व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर अर्चना देवी व केजीबीवी औरास की उभरती हुई खिलाड़ी निशा वर्मा अपनी शिक्षिका पूनम के साथ सोमवार को राज्य परियोजना कार्यालय पहुंची।दोनों ही खिलाड़ियों ने राजधानी में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। दोनों ही खिलाड़ियों का उन्होंने सम्मान किया। अर्चना अंडर-19 वूमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप-2023 की विजेता टीम की सदस्य थी। दोनों ही खिलाड़ियों की डीजी ने सराहना की। अर्चना देवी ने जीवन में संघर्ष करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। बचपन में ही पिता के निधन, आर्थिक चुनौतियों व सामाजिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मान...