बहराइच, मार्च 16 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के बेसिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा कराने को लेकर सुबह सभी केंद्रों पर बीआरसी के माध्यम से प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी बीईओ को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकल विहीन निपटाने में लगे रहे। जिले में 2902बेसिक स्कूल व सभी 14 ब्लॉकों में केजीबीवी का संचालन हो रहा है। इन विद्यालयों में छह लाख से अधिक बच्चे कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। जिसमें कक्षा एक से पांच के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा छह से आठ के प्रथम पाली में गृह विज्ञान,क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.