सासाराम, अगस्त 22 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को मजबूत करने के उद्देश्य से गर्ल्स फर्स्ट प्रोग्राम के तहत एक दिवसीय जिलास्तरीय शिक्षिका प्रशिक्षण का आयोजन शनिवार को डायट में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के जीवन में बेहतर प्रदर्शन, लक्ष्य प्राप्ति, क्षमताओं के सही उपयोग तथा भावनाओं के प्रबंधन जैसे पहलुओं पर शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करना था। जिले के 18 केजीबीवी से दो-दो शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...